कटिहार एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में जिला पुलिस ने दो दिनों के अंतराल में 25 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा तथा 178 अजमानतीय में, वारंट में 39 एवं 29 कुर्की का निष्पादन किया है. न्यायालय से प्राप्त आदेश के अनुसार एसपी वैभव शर्मा के निर्देश पर जिला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक, थाना अध्यक्ष ओपी अध्यक्ष ने संपूर्ण जिले में एक विशेष अभियान चलाया. वारंट, कुर्की, इश्तिहार के निष्पादन एवं विभिन्न शीर्षों में गिरफ्तारी को लेकर चलाये गये अभियान में हत्या के मामले में एक, पोक्सो में एक, अपहरण के मामले में एक, आर्म्स एक्ट के मामले में तीन, पशु तस्कर के मामले में तीन आरोपित को गिरफ्तार किया है. विविध मामलों में 16 कुल 25 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. अजमानतीय वारंट के मामले में 182 लोग, 77 फरार अभियुक्त के घर इश्तिहार चिपकाया गया है. रिकॉल पर 54 लोगों को छोड़ा गया. एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना में एनबीडब्ल्यू में 46, इश्तिहार 09, कुर्की चार किया गया. सहायक थाना में एनबीडब्ल्यू में 16 लोग, चार फरार आरोपित के घर इश्तेहार चिपकाए तथा चार आरोपित के घर कुर्की की. मुफस्सिल थाना में एनबीडब्ल्यू में सात मामलों का निष्पादन किया. पांच फरार आरोपित के घर इस्तेहार चिपकाये तथा एक आरोपित के घर कुर्की जब्ती तामिला किया. कोढ़ा थाना में एनबीडब्ल्यू के मामले में 16 लोगों पर कार्रवाई, 21 अभियुक्त के घर इस्तेहार चिपकाया तथा पांच कुर्की का निष्पादन किया. पोठिया थाना में एनबीडब्ल्यू 18 मामले का निष्पादन किया. इसके अतिरिक्त जिले के सभी थानों में एनबीडब्ल्यू सहित अन्य मामलों को लेकर गिरफ्तारी की गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
