गोलीबारी घटना में एक व्यक्ति के पैर में लगी गोली, एसडीपीओ ने की जांच

गोलीबारी घटना में एक व्यक्ति के पैर में लगी गोली, एसडीपीओ ने की जांच

अमदाबाद प्रखंड के बैदा पंचायत के नया टोला गांव स्थित चौक पर गोलीबारी की घटना की खबर सुनते ही गांव में सनसनी फैल गयी. घटना की जानकारी मिलते ही अमदाबाद थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने अन्य अधिकारियों के साथ व मनिहारी एसडीपीओ विनोद कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गये. घटना को लेकर बताया गया कि निसार आलम व रहमत अली के बीच पूर्व से विवाद चल रहा था. इसी बात को लेकर दोनों पक्ष के बीच कहा सुनी हो गयी. दोनों तरफ से मारपीट हो गयी. घटना की जानकारी देते हुए निसार आलम ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी-पार्टी को लेकर रहमत अली और उसके बीच विवाद हुआ था. उन्होंने आगे बताया कि उसकी पत्नी आंगनबाड़ी सेविका है. जब वह अपने आंगनबाड़ी केंद्र आना-जाना करती है तो रहमत अली गाली-गलौज करता है. गुरुवार को जब उससे पूछा गया कि इस तरह से क्यों करते हो. इसी बात पर विवाद बढ़ गया. उसी समय रहमत अली ने उसके भाई पर गोली चला दिया. उन्होंने बताया कि उसके भाई बाल बाल बच गया. एक अन्य व्यक्ति शमीम उर्फ पप्पू को जाकर लगी है. उधर घटना को लेकर शमीम उर्फ पप्पू ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि नया टोला चौक पर दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा था. इस दौरान वह गिर गया और उसके पैर में सरिया घंस गया है. एसडीपीओ विनोद कुमार ने बताया कि गुरुवार को सुबह करीब 9:30 बजे अमदाबाद थाना क्षेत्र के बैदा नया टोला में गोलीबारी की सूचना मिला था. घटनास्थल पर रहमत अली द्वारा गोली चलाने की बात सामने आ रही है. हालांकि अभी जांच जारी है. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार से बात करने पर उन्होंने कहा कि मामले को लेकर अमदाबाद थाना में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >