50 एकड़ से अधिक मत्स्यजीवि जलकरों पर अवैध कब्जा

50 एकड़ से अधिक मत्स्यजीवि जलकरों पर अवैध कब्जा

कोढ़ा प्रखंड में मत्स्यजीवि जलकरों की कीमती सरकारी जमीन पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण का खुलासा हुआ है. तीनपनिया जलकर नंबर दो खेरिया पंचायत, कमलदह फुलवरिया, पोखरिया मखदुमपुर, दमगढा रौतारा, इटपक्का पवई, कालीघाट चंदवा, कोढियारा मूसापुर, पलटनिया रौतारा, मडवा पोखर, कोयला पोखर पवई और पुंरदहा धर्मेंली जैसे दर्जनों जलकरों की जमीन पर वर्षों से अतिक्रमणकारियों ने कब्जा कर रखा है. कुल मिलाकर लगभग 50 एकड़ से अधिक भूमि पर अवैध कब्जा है. जब इस संबंध में मत्स्यजीवी विभाग के मंत्री अखिलेश सिंह से पूछा गया तो कहा, वर्षों से यह जमीन अतिक्रमणकारियों के कब्जे में है लेकिन इनसे हर साल राजस्व वसूला जा रहा है. वर्षों से प्रशासनिक उदासीनता के कारण इनके संरक्षण का कोई स्थायी उपाय नहीं किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >