Katihar News : आंचल सह प्रखंड कार्यालय भवन निर्माण में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी, डीएम से जांच कर कार्रवाई की मांग

भवन निर्माण में अधिकारियों की अनुपस्थिति में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी तथा मनमाने ढंग से संवेदक द्वारा कार्य करने का मामला प्रकाश में आया है.

आजमनगर (कटिहार) से नदीम अख्तर की रिपोर्ट Katihar News : करोड़ों की लागत से हो रहे आंचल सह प्रखंड कार्यालय भवन निर्माण में अधिकारियों की अनुपस्थिति में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी तथा मनमाने ढंग से संवेदक द्वारा कार्य करने का मामला प्रकाश में आया है. बताते चलें कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय आजमनगर में भवन निर्माण का कार्य किया जा रहा है अनियमितताओं को लेकर इन दिनों ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है. सरकार द्वारा करोड़ों रुपए खर्च कर भवन निर्माण कार्य किया जा रहा है इस भवन से लोगों को बेहतर प्रशासनिक सुविधा मिलने की उम्मीद है, लेकिन निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर उठ रहे सवालों ने पूरे मामले को गंभीर चिंता का विषय बना दिया है. ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक द्वारा निर्माण में मानक के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहे हैं, जिससे भवन की मजबूती और टिकाऊपन पर गंभीर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. साथ ही संवेदक द्वारा उपयोग में ले रहे किसी श्याम स्टील नामक सरिया का उपयोग किया जा रहा है. जिसमें रिंग की दूरी पर भी कुछ लोगों द्वारा सवाल खड़े किए गए हैं. साथी उन्होंने कहा है कि जेई एवं अधिकारियों की अनुपस्थिति में गुणवत्ता मानकों को दरकिनार करते हुए संवेदक द्वारा मनमानी ढंग से काम किया जा रहा है, जिसकी जिलाधिकारी से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. वहीं समाज सेवी संतोष कुमार ठाकुर एवं ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि कार्य स्थल पर ना ही सूचना पट लगाई गई है और ना ही संवेदक एवं उनके मुंशी द्वारा किसी भी तरह की कोई सही जानकारी दी जा रही है. निर्माण कार्य की निगरानी करने वाले संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं. कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है. यही कारण है कि स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. कुछ लोगों का कहना है कि इस पूरे मामले में जेई एवं विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से संवेदक द्वारा मनमाने ढंग से कार्य किया जा रहा है, जिसको लेकर जिलाधिकारी कटिहार से जांच कर कार्रवाई की मांग की है. वहीं दूसरी ओर संवेदक के मुंशी मासूम से सूचना पट एवं कंस्ट्रक्शन के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने चुप्पी साध ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MD. TAZIM

MD. TAZIM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >