करेंट लगने से पति की मौत, बचाने गयी पत्नी भी हुई घायल

प्रखंड के महेशपुर पंचायत स्थित सिंहगांव में मंगलवार की दोपहर बिजली के करेंट लगने से स्थानीय निवासी 30 वर्षीय बारीक की दर्दनाक मौत हो गयी है.

बारसोई. प्रखंड के महेशपुर पंचायत स्थित सिंहगांव में मंगलवार की दोपहर बिजली के करेंट लगने से स्थानीय निवासी 30 वर्षीय बारीक की दर्दनाक मौत हो गयी है. मौके पर उसे बचाने गयी उसकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना को लेकर मृतक के परिवार में मातम पसर गया है. परिवार वालों के आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. इस संबंध में लोगों ने बताया कि मृतक उस दौरान खेत से काम कर घर आया हुआ था. गर्मी से बेहाल था. उसने पंखा चलाने के लिए जैसे ही तार को बोर्ड में लगाया. वैसे ही उसके शरीर में करेंट दौड़ गया. मृतक बचाव को चिल्लाने लगा. चीख-पुकार सुनकर उसे बचाने गयी उसकी पत्नी को भी विद्युत करेंट ने अपनी ओर खींच लिया और उसे भी करेंट लग गया तथा वह भी जख्मी हो गयी. आनन-फानन में परिवार वालों ने पीड़ित को अनुमंडलीय अस्पताल बारसोई में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने बारीक को मृत घोषित कर दिया. परिवार वाले शव को उठाकर घर लेकर चले गये. समाचार लिखें जाने तक परिवार वालों द्वारा पोस्टमार्टम के लिए इंकार किया जा रहा था. शव को बगैर पोस्टमार्टम के ही सुपुर्द-ए-खाक किए जाने की बात कही जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >