12.830 ग्राम स्मैक के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार

एसपी के निर्देश पर नगर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है.

कटिहार. एसपी के निर्देश पर नगर थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर मादक पदार्थ विक्रेता व तस्कर के विरुद्ध जिला पुलिस पदाधिकारी सघन कार्रवाई करते आ रही है. इसी दौरान नगर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष राजकुमार को कुछ स्मैक तस्कर की इनपुट मिली. उक्त उक्त सूचना पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के मोफरगंज अड़गड़ा चौक पर छापेमारी कर सद्दाम अंसारी पिता एनुल अंसारी व उसकी पत्नी सरर्का खातून को 12.830 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >