मालापाड़ा गांव में घर जला, मवेशी की मौत

मालापाड़ा गांव में घर जला, मवेशी की मौत

बारसोई प्रखंड क्षेत्र के मालापाड़ा गांव में रविवार की देर रात भीषण अगलगी की घटना में एक घर पूरी तरह जलकर राख हो गया. हादसे में घर में बंधा एक मवेशी भी जिंदा जल गया, परिवार के सभी सदस्य किसी तरह जान बचाकर बाहर निकलने में सफल रहे. रविवार की मध्य रात्रि को अचानक घर में आग लग गयी. आग की लपटें उठते देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया. बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था. पीड़ित गृहस्वामी शमीर ने बताया कि ठंड के मौसम को देखते हुए परिवार के सभी सदस्य रात करीब नौ बजे भोजन कर सो गये थे. देर रात हल्ला-गुल्ला सुनकर जब नींद खुली तो देखा कि घर में आग की तेज लपटें उठ रही हैं. परिवार के लोग किसी तरह बाहर निकल आये. लेकिन घर में बंधा मवेशी आग की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. अगलगी के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. घटना की सूचना स्थानीय थाना को दे दी गई है. पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है. अंचल पदाधिकारी श्यामसुंदर साह ने बताया कि हल्का कर्मचारी को घटनास्थल पर भेजकर जांच रिपोर्ट मंगाई गई है. रिपोर्ट मिलते ही नियमानुसार पीड़ित परिवार को मुआवजा राशि उपलब्ध करायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >