अमदाबाद प्रखंड के लखनपुर पंचायत के गौरीपुर गांव स्थित कामत पर मुखिया श्वेता राय की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. इफ्तार पार्टी में सैकड़ो की संख्या में रोजेदार शामिल हुए थे. इस दौरान लखनपुर पंचायत की मुखिया श्वेता राय ने बताया कि इफ्तार पार्टी के माध्यम से भाईचारे का संदेश दिया गया. उन्होंने कहा कि समाज में सभी समुदाय के लोग रहते हैं. आपस में मिल जुल कर एक दूसरे से प्यार बांटना चाहिए. मौके पर रोजगार शेख माजिद समाजसेवी शेख सद्दाम ने बताया कि लखनपुर पंचायत की मुखिया प्रत्येक वर्ष भांति इस वर्ष भी इफ्तार पार्टी का कार्यक्रम रखा गया था. पूरे देश में भाईचारे का संदेश जाता है. इस दौरान रोजगारों ने मगरिब का नवाज अदा की एवं देश की शांति व अमन चयन की कामना की. मौके पर फूल कुमार मंडल, देवव्रत सिंह, शेख जुबेर, मोईन आलम, प्रवेज आलम सहित अन्य रोजेदार मौजूद थे.
किया इफ्तार पार्टी का आयोजन
किया इफ्तार पार्टी का आयोजन
