आरडीएस कॉलेज सालमारी में होली मिलन समारोह आयोजित

आरडीएस कॉलेज सालमारी में होली मिलन समारोह आयोजित

बलिया बेलौन आरडीएस कॉलेज सालमारी में होली मिलन समारोह में शिक्षक व शिक्षकोत्तर कर्मियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया और आपसी सौहार्द बढ़ाया. होली मिलन समारोह में सभी रंग में सराबोर कॉलेज परिसर में उत्साह का अनोखा नजारा देखने को मिला. माहौल पूरी तरह उत्सवी रहा. हर ओर अबीर-गुलाल की खुशबू व गीत-संगीत की गूंज सुनाई देती रही. प्राचार्य प्रो डॉ शेखर कुमार जायसवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य कॉलेज परिसर में शिक्षक, शिक्षकोत्तर कर्मचारी व विद्यार्थियों को एक मंच पर लाकर आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करना है. सफल बनाने में कला संस्कृति विभाग के प्रभारी दर्शनशास्र विषय के प्राध्यापक डॉ एनके पिंटू एवं डॉ मनोज कुमार यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग के डॉ मनोज पांडे के होली गीत व वाणिज्य विभाग के अतिथि शिक्षक डॉ पंकज समदरिया के व्यंग्यात्मक कविता ने इस रंगारंग होली मिलन समारोह को ख़ास बना दिया. प्रो हीरा लाल, प्रो प्रफुल्ल कुमार, डॉ टिकेश्वर प्रसाद जंघेल, डॉ अली अहमद अंसारी, डॉ अर्नब मैती, अतिथि शिक्षकों के अलावा कॉलेज के शिक्षकोत्तरकर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >