हिंदी दिवस पर सम्मेलन का वार्षिक अधिवेशन के साथ कविगोष्ठी आगामी कार्य योजना पर कई सदस्यों ने अपने विचार प्रकट किये कटिहार जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन कटिहार के तत्वावधान में हिन्दी दिवस के मौके पर सम्मेलन का वार्षिक अधिवेशन के साथ साथ हिन्दी दिवस और कविगोष्ठी हुई. वाषिक अधिवेशन की अध्यक्षता संस्था के प्रधान मंत्री डॉ अवध बिहारी आचार्य ने की. दीप जलाकर समारोह का उदघाटन किया. आमप्राली सरस्वती वंदना और स्वागत भाषण उपाध्यक्ष शिव कुमार नीलकंठ ने किया. अधिवेशन में साहित्य मंत्री डॉ जवाहर देव ने सम्मेलन का वाषिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. अर्थ मंत्री प्रभारी अजय कुमार मीत ने आय व्यय का वार्षिक ब्योरा और आगामी आय श्रोत पर प्रकाश डाला. कार्य योजना पर कई सदस्यों ने अपने विचार प्रकट किये, विनोद कुमार नैतिक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ वाषिक अधिवेशन का सत्र समापन किया, सम्मेलन का दूसरा सत्र हिन्दी दिवस समारोह की अध्यक्षता साहित्य मंत्री डॉ जवाहर देव ने की, हिन्दी भाषा, देवनागरी लिपि, नवाचार और वैश्विक परिदृश्य’ पर प्रो.मनोज पराशर, प्रो.कामेश्वर पंकज, कन्हैया प्रसाद केशरी ,डॉ विश्वनाथ राम कुशवाह, लक्ष्मी कुमारी आदि ने विचार व्यक्त किए, कवि गोष्ठी में अधिकांश कवियों ने हिन्दी विषयक कविताओं का पाठ किया, कवि अजय कुमार मीत, सच्चिदानंद पंडित, विनोद कुमार नैतिक, प्रकाश कुमार, बाल कवि कुमार आदर्श, गिरिधर, सुरेन्द्र कुमार सागर, गुलाब रविदास, प्राणमोहन प्रीतम, भीम पासवान, पंकजेश कुमार, दशरथ सिंह, आम्रपाली ने कविता पाठ कर श्रोताओं को रस विभोर किया, धन्यवाद ज्ञापन कवयित्री लक्ष्मी कुमारी ने की और मंच संचालन प्रचार मंत्री अजय कुमार मीत ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
