पीएनबी सनकतरा में खुला हेल्फ डेक्स

पीएनबी सनकतरा में खुला हेल्फ डेक्स

बलिया बेलौन पंजाब नेशनल बैंक सनकतरा सालमारी में खाता धारकों की सुविधा के लिए हेल्प डेक्स खोला गया है. शाखा प्रबंधक ने कहा की इससे बैंक खाता में केवाइसी, नया खाता खोलने व अन्य सभी कार्य में खाता धारकों को सुविधा मिलेगी. कहा की बैंक कर्मियों के खाता धारकों का सभी कार्य सुचारू रूप से समय पर निष्पादन करने का निर्देश दिया है. कदवा प्रखंड के 12 पंचायतों के लिए पीएनबी की एक मात्र राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा है. यहां एक दर्जन के करीब पंचायतों के लोगों को बैंकिग सुविधा मिल रही है. सैकड़ों बीपीएल परिवारों का खाता खुला है. सभी खाता धारकों को पीएनबी शाखा का लाभ सुगम तरीके से देने का प्रयास किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >