पूरी रात झमाझम बारिश से शहर के कई हिस्सों में 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति रही ठप

पूरी रात झमाझम बारिश से शहर के कई हिस्सों में 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति रही ठप

– पानी संकट से जूझते रहे शहरवास, जनजीवन अस्त-व्यस्त कटिहार मंगलवार की देर रात से सुबह तक हुई झमाझम बारिश से शहर के कई हिस्से में सुबह से ही बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गयी. बिजली गुल होने से लोगों के सारे कामकाज ठप पड़ गये. पानी की भारी किल्लत से लोग पूरे दिन जूझते रहे. शहर के न्यू मार्केट, अनाथालय रोड, दुर्गा स्थान चौक, अमला टोला, गामी टोला, ड्राइवर टोला सहित विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही. जिसके कारण आमलोगों की परेशानी के साथ कई व्यवसाय पर असर पड़ा. शाम करीब 3.30 बजे जाकर बिजली आपूर्ति बहाल की गयी. तब जाकर लोगों को राहत मिली. टंकियां खाली, दिनचर्या पर असर कटिहार में अधिकांश घरों में बिजली मोटर से टंकी में पानी भरकर स्टॉक किया जाता है. रात से बिजली नहीं रहने के कारण टंकियों का पानी खत्म हो गया है. सुबह लोग दिनचर्या के जरूरी काम भी नहीं कर पा रहे हैं. मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पाने से संपर्क भी टूट गया है. बच्चों की पढ़ाई से लेकर किचन तक का काम प्रभावित हुआ है. फॉल्ट और तार टूटने से बिगड़े हालात बिजली विभाग के अनुसार रात भर हुई बारिश और तेज हवा के कारण कई जगह फॉल्ट हो गए हैं. कई इलाकों में तार टूटकर गिरने की वजह से यह समस्या उत्पन्न हुई है. फॉल्ट ठीक करने में लगे कर्मी बारिश के कारण काम नहीं कर पा रहे थे. हालांकि काफी जद्दोजहद के बाद शाम 3.30 बजे बिजली आपूर्ति बहाल हुई. जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >