देर शाम हुई बारिश से पूजा-पंडलों में पसरा सन्नाटा
कटिहार. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अष्टमी के दिन झमाझम बारिश से एक ओर जहां गर्मी से जहां लोगों को राहत मिली है, तो वहीं दूसरी ओर पूरे शहर की सड़कों पर एक से दो फीट तक जलजमाव होने से लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया. जबकि पूजा पंडालों में पानी घुस जाने के कारण मेला कमेटियों के सामने संकट की स्थिति उत्पन्न हो गयी. पूजा पंडाल निर्माण को महीनों से लगे हुए कारीगरों से लेकर मेला लगाने वाले कमेटियों के बीच पानी फिर गया. मेला में दुकान लगाने वाले के सामने कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी. सड़क पर जलजमाव व कीचड़ होने से मेला आने-जाने वाले लोगों के बीच परेशानी का सबब बन गया है. कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार द्वारा भी बताया गया था कि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से बिहार में दोबारा मानसून एक्टिव हो जायेगा. अष्टमी के दिन से ही बारिश की शुरूआत से लोगों को अब उम्मीद जगी है कि मौसम में ठंडक आयेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
