15 लाख से बनी सड़क का एमएलसी ने किया उद्घाटन

15 लाख से बनी सड़क का एमएलसी ने किया उद्घाटन

कोढ़ा प्रखंड के दक्षिणी सिमरिया पंचायत के नक्कीपुर वार्ड संख्या दो में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत विधान परिषद कोष से निर्मित पीसीसी सड़क का उद्घाटन बुधवार को विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने किया. 15 लाख की लागत से बनी इस सड़क के उद्घाटन से स्थानीय ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखा. विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने फीता काटकर सड़क का शुभारंभ किया.विधायक कविता पासवान, भाजपा जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, वरिष्ठ नेता भोला झा, पंचायत की मुखिया अनिला देवी सहित कई जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.विधान पार्षद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विकास उनकी प्राथमिकता है. सड़क, नाली, पेयजल और शिक्षा जैसी सुविधाएं गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाती हैं. कहा कि यह सड़क लंबे समय से ग्रामीणों की मांग थी, जो अब पूरी हुई है. इससे आवागमन सुगम होगा और बरसात के दिनों में लोगों को राहत मिलेगी. विधायक कविता ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधि निरंतर प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों की गति और तेज करने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >