आपसी विवाद में गोली फायरिंग करने वाला फरार आरोपित गिरफ्तार

आपसी विवाद में गोली फायरिंग करने वाला फरार आरोपित गिरफ्तार

कटिहार नगर थाना क्षेत्र के नया टोला में आपसी विवाद में हुए गोलीकांड के आरोपित को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है. इस संदर्भ में एसडीपीओ सदर 1 अभिजीत सिंह ने बताया कि 24 जनवरी को रात्रि लगभग 10:05 बजे वादी राजेश कुमार साह प्रसाद ग्रहण कर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान खुशेश्वर मंदिर के पास नया टोला निवासी छोटू मंडल ने पूर्व के विवाद को लेकर उसे घेरकर गोली फायरिंग कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से खोखा बरामद किया गया. वादी की शिकायत परनगर थाना कांड संख्या-102/2026, धारा-126 (2)/115(2)/109 भारतीय न्याय संहिता एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई. उक्त कांड की गंभीरता को देखते हुए एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर उनके नेतृत्व में नगर थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार को लेकर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने छापेमारी कर झुलनिया मोड़ के पास कुख्यात अपराधी छोटू मंडल उर्फ अमन उम्र 38 वर्ष पिता युगल मंडल उर्फ युगल प्रसाद मंडल सा० नया टोला निवासी को एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन एवं चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी छोटू मंडल कुख्यात अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जो नशीले पदार्थों एवं अवैध हथियारों की बिक्री में संलिप्त रहा है तथा कई आपराधिक मामलों में वांछित है.पूर्व में लूट, हत्या, एनडीपीसी आर्म्स एक्ट, शराब तस्करी, पशु तस्करी एवं अन्य मामले में जेल गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >