हनुमान जयंति धूमधाम से मनायी गयी, मंदिरों में रही भीड़

हनुमान जयंति धूमधाम से मनायी गयी, मंदिरों में रही भीड़

कुरसेला हनुमान जयंति पर गुरुवार को कुरसेला चौक स्थित सार्वजनिक महाबीर मंदिर मे सवा मन लड्डु चढ़ाकर भोग लगाया गया. जानकारी अनुसार मिठाई का चढावा मंदिर समिति की ओर से किया गया. सवा मन लड्डु के चढ़ावा पर बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु उपस्थित थे. पूजा पर जय श्री राम घंटा ध्वनि से मंदिर के आस पास का वातावरण भक्ति मय हो उठा. सवा मन लड्डू का चढ़ावा श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आकर्षण का केन्द्र बना रहा. जानकारी में बताया लड्डु का चढ़ावा महाप्रसाद के रुप में श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >