गुरुकुल स्कूल में गुरू पूर्णिमा मनायी गयी

गुरुकुल स्कूल में गुरु पूर्णिमा मनायी गयी

मनिहारी गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल मनिहारी में गुरु पूर्णिमा का पावन उत्सव का आयोजन किया गया. श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ. विद्यालय के विद्यार्थियों ने गुरु वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया. प्राचार्य मंजू सिंह ने बताया कि गुरु वह दीप हैं जो जीवन में अज्ञान रूपी अंधकार को मिटाकर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं. गुरुकुल की गुरु शिष्य परंपरा और संस्कृति को जीवंत रखना हमारा नैतिक कर्तव्य है. छात्र-छात्राओं ने भावनात्मक भाषणों के माध्यम से गुरु की महिमा का गुणगान किया. गुरु के प्रति केवल आदरभाव और आभार ही व्यक्त नहीं किया. बल्कि उनकी प्रस्तुतियों में भारतीय संस्कृति और परंपरा की गूंज भी सुनाई दी. सम्पूर्ण विद्यालय प्रांगण सांस्कृतिक गरिमा और आध्यात्मिक भावनाओं से परिपूर्ण हो गया. अंत में सभी विद्यार्थियों व शिक्षकों ने महर्षि वेदव्यास के चित्र पर पुष्प एवं माला अर्पित कर नमन करते हुए संकल्प लिया. वे गुरु के बताये मार्ग पर चलकर देश और समाज की सेवा करेंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों ने अहम योगदान निभाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >