मनिहारी मनिहारी के मिर्जापुर निवासी गोपाल कृष्ण यादव को संचार मंत्रालय की दूरसंचार सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया गया है. सांसद ने नामित किया है. सांसद तारिक अनवर ने पत्र जारी कर कहा है कि मुझे पूर्ण विश्वास है आप इस दायित्व को निष्ठा, समर्पण के साथ निभायेंगे. गोपाल कृष्ण यादव अभी अनुमंडल अनुश्रवण समिति के सदस्य है. नवमनोनीत दूरसंचार सलाहकार समिति सदस्य गोपाल कृष्ण यादव ने सांसद को धन्यवाद दिये है. जो जिम्मेवारी दी गयी है. उस दायित्व को निभायेंगे. मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह, अब्दुल मन्नान, पप्पू चौधरी, आदि ने बधाई दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
