कोढ़ा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव और पर्व-त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोढ़ा थाना परिसर में शनिवार को गुंडा पंजी में दर्ज असामाजिक तत्वों की गुंडा परेड कराई गई. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि इस परेड का उद्देश्य असामाजिक तत्वों को चेतावनी देना और उन्हें कानून के दायरे में रखना है. थाना क्षेत्र में पंजीकृत सभी गुंडों को थाना बुलाकर उनकी हाजिरी दर्ज कराई गई और सख्त निर्देश दिया गया कि चुनावी प्रक्रिया या त्योहारों में किसी भी तरह का उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था में बाधा डालने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
