डीएस कॉलेज बीएड द्वितीय सत्र की परीक्षा में लड़कियां अव्वल

डीएस कॉलेज बीएड द्वितीय सत्र की परीक्षा में लड़कियां अव्वल

– शत प्रतिशत रिजल्ट से छात्रों के खिले चेहरे, पीयू ने जारी किया रिजल्ट – 95 में 91 उत्तीर्ण, तीन का रिजल्ट पेंडिंग, एक अनुत्तीर्ण व एक ने नहीं दी परीक्षा कटिहार पूर्णिया विवि की परीक्षा समिति के अनुमोदन के बाद कुलपति प्रो विवेकानंद सिंह के निर्देश पर दो दिन पूर्व बीएड 2023-25 पार्ट टू 2025 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया. परीक्षा परिणाम में पूर्णिया विवि क्षेत्र के दस बीएड कॉलेजों के करीब 97 प्रतिशत छात्र- छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं. जिले का एकमात्र अंगीभूत इकाई डीएस कॉलेज बीएड द्वितीय सत्र के परीक्षा परिणाम में लड़कियों का रिजल्ट बेहतर रहा है. शत प्रतिशत रिजल्ट आने के बाद बीएड द्वितीय सत्र के प्रशिक्षु शिक्षक व शिक्षिकाओं के चेहरे खिल उठे हैं. डीएस कॉलेज बीएड से फाइनल वर्ष में 95 प्रशिक्षु व प्रशिक्षुओं में 91 उत्तीर्ण हुए हैं. तीन छात्र-छात्राओं का रिजल्ट लम्बित व एक परीक्षार्थी द्वारा परीक्षा नहीं दिये जाने की वजह से रिजल्ट अनुत्तीर्ण आया है. शिक्षकों का कहना है कि पिछले वर्ष भी उक्त छात्र का रिजल्ट अनुत्तीर्ण आया था. डीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह का कहना है कि बीएड विभाग के शिक्षक व शिक्षिकाओं द्वारा लगातार वर्ग संचालन का नतीजा व छात्र- छात्राओं की बेहतर उपस्थिति के साथ कठिन परिश्रम के बदौलत ही इस कॉलेज का रिजल्ट शत प्रतिशत हो पाया है. बीएड विभाग के कई शिक्षकों का कहना है कि बीएड पार्ट टू 2025 के उत्तीर्ण छात्र- छात्राओं का टीआर व अंकपत्र सम्बंधित महाविद्यालय भेजने को लेकर विवि के परीक्षा विभाग द्वारा युद्धस्तर पर तैयारी की जा रही है. दूसरी ओर बीएड पार्ट वन सत्र 2024-26 के छात्र- छात्राओं के बीच रिजल्ट शीघ्र जारी होने का इंतजार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >