64.875 लीटर शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

64.875 लीटर शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

कटिहार उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र सहित रेल क्षेत्र में छापेमारी कर चार शराब तस्करों को गिरफ्तार कर 64.875 लीटर शराब बरामद किया है. डीएम आशुतोष द्विवेदी के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने बारसोई रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के साथ संयुक्त रूप से अभियान चलाया. उत्पाद पुलिस ने रामप्रवेश सिंह पिता चुन्नू सिंह को 8.875 लीटर विदेशी शराब, ममता देवी पति गोविंद साह को 27 लीटर बीयर तथा अनीता देवी को 28. लीटर बीयर के साथ गिरफ्तार किया है. उत्पाद विभाग की दूसरी टीम ने कोढा थाना क्षेत्र के नया टोला जुराबगंज में छापेमारी कर सागर कुमार को एक लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर उसकी बाइक जब्त कर लिया है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार दोनों तस्कर कटिहार जिला तथा दोनों महिला अभियुक्त सहरसा जिला के सिमरी बख्तियारपुर थाना की निवासी है. छापेमारी में कुल चार अभियुक्तों को 64.875 लीटर शराब एवं बीयर बरामद एक बाइक जब्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >