अभियान बसेरा के तहत चार परिवारों को मिला बंदोबस्ती परवाना

अभियान बसेरा के तहत चार परिवारों को मिला बंदोबस्ती परवाना

बारसोई

सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अभियान बसेरा के तहत बुधवार को बारसोई अनुमंडल कार्यालय में आयोजित लोक शिकायत निवारण अधिनियम, 2015 की सुनवाई के दौरान चार भूमिहीन परिवारों को बंदोबस्ती परवाना प्रदान किया गया. एसडीओ सह पीजीआरओ राजू कुमार ने लाभार्थियों को परवाना सौंपते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक जरूरतमंद एवं भूमिहीन परिवार को भूमि का अधिकार दिलाना है.

पात्र भूमिहीनों को उपलब्ध कराया जा रहा है बंदोबस्ती प्रमाणपत्र

एसडीओ राजू कुमार ने बताया कि लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत प्राप्त मामलों की सुनवाई में अभियान बसेरा के अंतर्गत पात्र भूमिहीनों को बंदोबस्ती प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जा रहा है. कदवा प्रखंड के गौरैया गांव निवासी कंचन देवी पति योगेश्वर महाल्दार, रानी देवी पति डोमन सिंह, दशरथ कुमार दास पिता करारी दास एवं मंचन सिंह को बंदोबस्ती परवाना प्रदान किया. परवाना प्राप्त करने के बाद लाभार्थियों की खुशी देखते ही बन रही थी. लाभार्थियों ने कहा कि वर्षों से अपने घर और जमीन का सपना संजोए हुए थे. जिसे सरकार ने आज साकार कर दिया. अब बंदोबस्ती की जमीन मिलने के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी. वे अपना पक्का घर बनाकर सम्मान के साथ जीवन बिता सकेंगे. एसडीओ ने कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तथा कोई भी पात्र परिवार अपने अधिकार से वंचित न रहे. भूमिहीन परिवारों में नई उम्मीद जगी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >