शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में चार शराबी गिरफ्तार

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में चार शराबी गिरफ्तार

हसनगंज रौतारा थाना क्षेत्र के मदन चौक व रुपसपुर मुशहरी टोला में पुलिस ने गुप्त सूचना पर शराब पीकर हो हंगामा करने के आरोप में चार शराबियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चारों शराबियों को बुधवार की दोपहर न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि अखिलेश उरांव पिता कार्तिक उरांव, बीरपुर लोखडा़ व टींकू राम पिता श्यामलाल उरांव, खखरैली दोनों थाना मुफस्सिल जिला पूर्णिया को मदन चौक रौतारा में शराब के नशे में धुत हो हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. अमित कुमार महतो पिता रघुनंदन महतो, रुपसपुर व छोटू ऋषि पिता लक्ष्मण ऋषि, खुदना दोनों थाना रौतारा को रुपसपुर मुशहरी टोला में शराब पीकर हो हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. मामला दर्ज कर चारों शराबियों को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >