अनुमंडल जनता दरबार में चार मामलों की सुनवाई

अनुमंडल जनता दरबार में चार मामलों की सुनवाई

– संबंधित पदाधिकारियों को दिए गये निर्देश – वक्फ बोर्ड की जमीन पर कब्जे का मामला बना चर्चा का विषय बारसोई अनुमंडल कार्यालय परिसर में सोमवार को आयोजित जनता दरबार में चार मामलों की सुनवाई की गयी. अध्यक्षता प्रभारी एसडीओ प्रियंका कुमारी ने की. अनुमंडल क्षेत्र से पहुंचे फरियादियों ने अपने-अपने लंबित मामलों को एसडीओ के समक्ष रखा. जनता दरबार में दो प्रकरण चौंकाने वाले रहे. पहला मामला 40 हजार रुपये के लेन-देन से जुड़ा था. जबकि दूसरा मामला वक्फ बोर्ड की जमीन पर अवैध कब्जे से संबंधित था. फरियादियों ने कहा, वक्फ बोर्ड की उक्त जमीन पर कुछ ग्रामीणों द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया है. कई बार कब्जा हटाने का प्रयास किया गया. लेकिन गांव के दबंगों ने जमीन खाली करने से साफ इनकार कर दिया. पीड़ित ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी से हस्तक्षेप कर वक्फ बोर्ड की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की. इसके अतिरिक्त जनता दरबार में दो अन्य मामलों की भी सुनवाई करते हुए उनका निष्पादन किया गया. सभी मामलों पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए एसडीओ ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया. एसडीओ प्रियंका कुमारी ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आमलोगों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान करना है. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सीधे सरकार की योजनाओं से जुड़ें और अपनी समस्याओं को बेझिझक प्रशासन के समक्ष रखें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >