अमदाबाद प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत के वार्ड संख्या एक में अलिफ के घर से कब्रिस्तान तक में पीसीसी सड़क निर्माण का मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को नारियल छोड़कर शिलान्यास किया. विधायक ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों की मांग पर महानंदा बांध से सटे अलिफ के घर से कब्रिस्तान तक जाने वाली सड़क में 14 लाख 99 हजार 900 रुपए की लागत राशि से पीसीसी सड़क का निर्माण किया जाना है. उन्होंने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य हो जाने पर यहां के लोगों कब्रिस्तान तक जाने सहुलित होगी. सड़क की निर्माण के लिए यहां के ग्रामीण लगातार मांग कर रहे थे. कब्रिस्तान तक पहुंचने वाली सड़क में बाढ़ बरसात के दिनों में जल जमाव एवं कीचड़ हो जाता था. सड़क शिलान्यास को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल था. इस मौके पर निरंजन यादव, गोपाल कृष्ण यादव, शेख मन्नान, राकेश कुमार, विवेक कुमार, संजय यादव, आदित्य कुमार उर्फ छोटू, शेख रमजानी, शेख अकरामुल सहित अन्य लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
