एंबुलेंस चालकों से मिले पूर्व उपमुख्यमंत्री, दिया आश्वासन

एंबुलेंस चालकों से मिले पूर्व उपमुख्यमंत्री, दिया आश्वासन

कटिहार सरकारी 102 एम्बुलेंस कर्मचारियों हड़ताल समाप्त को लेकर अभी तक कोई वार्ता नहीं हो पायी है. आठ सूत्री मांगों को लेकर 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ शुक्रवार को लगातार आठवें दिन अनिश्चित हड़ताल पर बैठे रहे. हालांकि आठवें दिन कर्मचारियों के लिए थोड़ी राहत भरी रही. शुक्रवार को हड़ताल पर बैठे एंबुलेंस के चालक और ईएमटी से मिलने पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तार किशोर प्रसाद धरना स्थल पर पहुंचे थे. मौके पर पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने 102 एंबुलेंस के चालक एवं ईएमटी कर्मचारियों के मांगों को सही ठहराते हुए कहा कि वह कल ही स्वास्थ्य मंत्री, श्रम संसाधन विभाग के श्रम मंत्री सहित संबंधित पदाधिकारी से बात कर जल्द से जल्द एंबुलेंस कर्मियों के मांगों को समाप्त करने की दिशा में प्रयास करेंगे. बिहार सरकार श्रम संसाधन विभाग का जो न्यूनतम मजदूरी है. उसको लागू करने के दिशा में जरूर प्रयास करेंगे. पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि आप सभी हमारे परिवार के सदस्य हैं. हमारा दायित्व बनता है आप सभी को मदद करने का आप सभी को मदद करने में किसी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे. मौके पर मुख्य संरक्षक विकास सिंह ने पूर्व उपमुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर आकर एंबुलेंस कर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए एवं मांगों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करने की घोषणा को लेकर दिल से आभार व्यक्त किया. संरक्षक ने पूर्व उपमुख्यमंत्री को बताया कि बिहार सरकार श्रम संसाधन विभाग के द्वारा घोषित न्यूनतम मजदूरी 25 हजार रुपया प्रति आठ घंटा, बिना सर्त नियुक्ति पत्र, पिछले नवंबर माह का वेतन का भुगतान, कर्मचारियों के वेतन के साथ-साथ ससमय इपीएफ एवं ईएसआईसी का अंशदान संबंधित कार्यालय में जमा करना, पे स्लिप, बकाया दो महीने के वेतन का भुगतान, दुर्घटना बीमा में कम से कम 30 लाख रुपया का मुआवजा आदि मांगे शामिल है. मौके पर जदयू के जिला महासचिव सुनील कुमार सिंह बौआ, भाजपा नेता मौसम कुमार सिंह, करणी सेना जिला अध्यक्ष सत्यम समदर्शी, राजा केसरी मुख्य रूप से शामिल थे. इस अवसर पर संघ के जिला अध्यक्ष अमर सिंह, सचिव अब्दुल मतीन, कोषाध्यक्ष मणिकांत झा के अलावा सभी एंबुलेंस के कर्मचारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >