कचना पुलिस ने ऑटो से 56.700 लीटर विदेशी शराब बरामद की, एक तस्कर गिरफ्तार

कटिहार जिले के कचना थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई की है. एक ऑटो से 56.700 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई और एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया.

Liquor Smuggling: कटिहार जिले के कचना थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक ऑटो से 56.700 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने ऑटो को भी जब्त कर लिया है.

गुप्त सूचना पर चलाया गया अभियान

पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार के निर्देश पर जिले में शराब तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में कचना थानाध्यक्ष आनंद कुमार को शराब तस्करी की गुप्त सूचना मिली. सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम ने तीनमोहानी के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया.

ऑटो की तलाशी में मिली शराब

जांच के दौरान बंगाल की ओर से आ रही एक ऑटो को संदेह के आधार पर रोका गया. तलाशी लेने पर ऑटो से कुल 56.700 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. इसके बाद पुलिस ने मौके से शराब और वाहन को जब्त कर लिया.

एक तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से 22 वर्षीय लक्ष्मण कुमार मांझी, पिता रामउदगार मांझी, निवासी बारसोई थाना क्षेत्र, जिला कटिहार को गिरफ्तार किया. पूछताछ के बाद उसके विरुद्ध कचना थाना में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस कर रही आगे की जांच

Liquor Smuggling: कचना थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Niraj kumar

Published by: Pintu Pranav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >