प्रतिनिधि, कुरसेला एनएच 31 पर दो सड़क दुर्घटना में महिला सहित पांच घायल हो गया. घायलों को उपचार के लिए पीएचसी कुरसेला पहुंचाया गया. पीएचसी में उपचार बाद एक घायल को विशेष चिकित्सा के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. दुर्घटना के घायलों में स्वाति कुमारी (28) पीरपैंती, सरिता देवी (42) पति मनोज यादव ग्वालटोली, सीमा देवी (60) पति राम नारायण यादव, विकास कुमार ( 21) पिता भवेश शर्मा अररिया, सुनील कुमार (20) पिता नारायण शर्मा अररिया शामिल हैं. जानकारी अनुसार एनएच 31 के देवीपुर चौक के समीप बाइक से गिरकर युवती स्वाति कुमारी घायल हो गयी. इसी तरह रामपुर ग्वालटोली के समीप सड़क पार कर रही महिला सहित बाइक सवार गिरकर घायल हो गया. घायलों को उपचार के लिये पीएचसी पहुंचाया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
