कुरसेला एसएच 77 पर आरपीडीवाय कॉलेज कुरसेला के समीप विपरीत दिशा से गुजर रही दो टोटो का आपस में टक्कर हो गयी. टक्कर में टोटो सवार पांच यात्री घायल हो गये. घायलों को उपचार के लिए पीएचसी कुरसेला पहुंचाया गया. दुर्घटना के घायलों में रवि कुमार (24) पिता मुकेश कुमार मंडल, मिल्की, कार्तिक कुमार पासवान (20) पिता मुनि लाल पासवान, बल्थी महेशपुर, नारायण महतो (55) पिता भूमि महतो भागलपुर, विदेशी महतो (40) पिता बेचन महतो, शंकरपुर दिलारपुर, कुमूद कुमार मिल्की नबाबगंज शामिल हैं. घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों टोटो को जब्त कर लिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
