फलका पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से पांच शराबियों को किया गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से पांच शराबियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत कटिहार भेज दिया

फलका. थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से पांच शराबियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत कटिहार भेज दिया. थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान शराब के नशे में हो हंगामा कर रहे पांच लोगों को पकड़ा गया है. जिसमें मुन्ना सिंह विश्वनाथ नगर पकड़िया, अशोक कुमार मंडल गोपालपट्टी घाट, धनेश्वर महतो लीला घाट बिंदटोली, बुद्धू मुनि सोहथा सभी थाना फलका निवासी व बद्री गोस्वामी विसरिया थाना कोढ़ा निवासी शामिल हैं. जांच के दौरान मुंह से शराब पीने जैसा गंध आ रहा था. सभी की फलका समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच करायी गयी. जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई. सभी शराबी के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कटिहार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >