मृतिका की बहन के आवेदन पर ससुरालवालों पर प्राथमिकी दर्ज

बहन ने ससुरालवालों पर हमेशा मारपीट करने का लगाया आरोप

बलिया बेलौन. बलिया बेलौन क्षेत्र के मधाइपुर निवासी 26 वर्षीय शाहेनुर खातुन की ससुराल में संदेहास्पद मौत के बाद मृतिका की बहन के आवेदन पर आबादपुर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को माइके वालों के हवाले किये जाने के बाद गुरुवार को अलहंडा खाड़ी में सुपुर्द ए खाक किया गया. इस अवसर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. परिजनों ने बताया की मृतिका के माता-पिता नहीं है. दस साल पहले शादी हुई थी. ससुराल वाले हमेशा मारपीट करते थे. इस मामले को लेकर कई बार पंचायती भी हुई थी. अखिर में ससुराल वालों ने जान ले ली. स्थानीय मुखिया असरार अहमद, चनदहर मुखिया प्रतिनिधि सह अधिवक्ता रागिब शजर ने बताया की दहेज लोभियों ने इस तरह की जघन अपराध किया है. इस घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए. घटना के बाद अभी तक एक भी दोषी को गिरफ्तार नहीं किया गया है. शीघ्र गिरफ्तारी की मांग एसपी से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >