मारपीट में 13 लोगों पर प्राथमिकी, पुलिस जांच में जुटी

मारपीट में 13 लोगों पर प्राथमिकी, पुलिस जांच में जुटी

कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत मधुरा गांव निवासी सनुखा देवी के साथ मारपीट की घटना घटी है. पीड़िता ने कोलासी पुलिस शिविर में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी थी. घटना को गंभीरता से लेते हुए कोढ़ा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 13 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. पीड़िता सनुखा देवी ने आरोप लगाया है कि किसी पुराने विवाद को लेकर उक्त 13 लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. इस दौरान उन्हें शारीरिक रूप से चोटें भी आयी. पीड़िता ने कोलासी पुलिस शिविर पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी दी. कोलासी पुलिस शिविर प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन पर जांच शुरू की और प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. कोलासी पुलिस ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इ���े प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >