हादसे में घायल महिला आवास सहायक की इलाज के दौरान मौत

हादसे में घायल महिला आवास सहायक की इलाज के दौरान मौत

– कर्मियों में शौक का लहर – ड्यूटी करने फलका आ रही थी बरारी में टोटो पलटने से हुई थी दुर्घटना ग्रस्त फलका प्रखंड के रहटा व सालेहपुर पंचायत के महिला आवास सहायक नुरेफ़ा खातून बुधवार को ड्यूटी के लिए फलका आने के क्रम में बरारी में टोटो पलटने से गंभीर रूप से जख्मी हो गयी थी. इलाज कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा था. इलाज के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गयी. जैसे ही फलका प्रखंड कार्यालय में उनकी मौत की सूचना मिली. प्रखंड व अंचल कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गयी. कर्मियों को विश्वास नहीं हो रहा था जो कर्मी एक साथ हमारे बीच में रहकर ड्यूटी करती थी. अब वह हमारे बीच नहीं रही. प्रखंड में मौजूद कर्मी भावुक हो गये. सभी कर्मी एवं अन्य लोगों ने आवास सहायक के निधन पर दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. मृतक आवास सहायक का घर बरेटा सेमापुर था. वह प्रतिदिन फलका सवारी गाड़ी से आती थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >