सांढ़ के हमले से किसान की गयी जान

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरनिया गोलाघाट गांव में एक सांढ़ ने एक अधेड़ किसान को खेत में काम करने के दौरान हमला कर दिया.

मनसाही. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरनिया गोलाघाट गांव में एक सांढ़ ने एक अधेड़ किसान को खेत में काम करने के दौरान हमला कर दिया. जिससे उक्त अधेड़ की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग लाठी, डंडे से सांढ़ को भगाने में लग गये. जैसे ही सांढ़ भागा वैसे ही किसान को अस्पताल ले जाया जाने लगा. पर उन्होंने खेत में ही अपना दम तोड़ दिया था. मृतक किसान कैलाश मंडल (48) बताया जाता है. उनके परिवार में पत्नी एवं छी पुत्र-पुत्री है. जो अपने पिता के गुजरने के बाद अनाथ हो गये हैं. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. घटना की सूचना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधानों के अनुसार आवश्यक मुआवजा देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >