ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत, खेत में मक्का का पुआल काटने के दौरान हुआ हादसा

कटिहार जिले में एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय किसान मन्नु मंडल की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई. यह हादसा मक्का का पुआल काटते समय हुआ, जिससे परिवार में मातम छा गया है.

कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के टिकापट्टी कोसी पुल के समीप कतरमाही बहियार में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में किसान की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया.

मक्का का पुआल काटते समय पलटा ट्रैक्टर

जानकारी के अनुसार दियारा चांदपुर मोरसोंडा टोला वार्ड संख्या-1 निवासी मन्नु मंडल (30 वर्ष), पिता भूमि मंडल, अपने खेत में ट्रैक्टर चलाकर मक्का का पुआल काट रहे थे. इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर में ब्रेक लगने से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और किसान उसके नीचे दब गया.

मौके पर ही तोड़ा दम

घटना की सूचना मिलते ही परिजन खेत पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे किसान को बाहर निकाला. लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. परिजनों को अस्पताल ले जाने का भी मौका नहीं मिल सका.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हादसे की खबर मिलते ही दियारा चांदपुर मोरसोंडा गांव में मातम छा गया. शव घर पहुंचते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए. पत्नी पुतूल देवी शव से लिपटकर विलाप करती रहीं. मृतक अपने पीछे पत्नी और 6 वर्ष व 4 वर्ष के दो मासूम बेटों को छोड़ गए हैं. परिवार की आजीविका पूरी तरह खेती पर निर्भर थी.

पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मृतक के घर नहीं पहुंची थी.

प्रमुख बातें

  1. कुरसेला थाना क्षेत्र के कतरमाही बहियार में हुआ हादसा.
  2. मक्का का पुआल काटने के दौरान ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत.
  3. मृतक की पहचान मन्नु मंडल (30) के रूप में हुई.
  4. पत्नी और दो छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल.
  5. परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया.

और पढ़ें : केबी झा कॉलेज में यूजी प्रथम सेमेस्टर नामांकन आज से, 11 जुलाई तक चलेगी तीसरी चयन सूची की प्रक्रिया


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >