गंगा स्नान के लिए निकला परिवार सड़क हादसे में महिला गंभीर

गंगा स्नान के लिए निकला परिवार सड़क हादसे में महिला गंभीर

कटिहार मनिहारी गंगा घाट स्नान के लिए जा रहा एक परिवार सोमवार सुबह सड़क हादसे का शिकार हो गया. हादसे में पति-पत्नी घायल हो गये. जबकि महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है. घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. बिशनपुर निवासी रूपा देवी अपनी बेटी तुलसी कुमारी, दामाद अमर कुमार के साथ मनिहारी गंगा घाट स्नान के लिए ऑटो से जा रहे थे. परिवार अपने घर से निकला ही था कि रास्ते में तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रैक्टर ने ऑटो में सामने से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. हादसे में ऑटो पर सवार तुलसी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं. जबकि उनके पति अमर कुमार को भी काफी चोटें आई हैं. रूपा देवी को मामूली चोटें लगी हैं. दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तुरंत निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तुलसी कुमारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. परिजनों ने बताया कि दुर्घटना में तुलसी कुमारी का बायां हाथ टूट गया है. एक पैर में फ्रैक्चर हो गया है. इसके अलावा उनके चेहरे पर भी गंभीर चोटें आई हैं. ऑटो चला रहे तुलसी के पति अमर कुमार का भी इलाज चल रहा है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से फरार ट्रैक्टर चालक की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >