फलका में व्यवसायी पर जानलेवा हमला: ओवरटेक कर नकाबपोश बदमाशों ने की फायरिंग

Businessman Firing Attack: कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र में देर रात तीन नकाबपोश अपराधियों ने एक व्यवसायी की बाइक को ओवरटेक कर ताबड़तोड़ दो राउंड फायरिंग कर दी. इस जानलेवा हमले में व्यवसायी बाल-बाल बच गए, जिसके बाद इलाके के व्यापारियों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है.

कटिहार से अली अहमद की रिपोर्ट

Businessman Firing Attack: फलका थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे-77 पर गोपालपट्टी के समीप शनिवार की देर रात बाइक सवार अपराधियों ने तांडव मचाया. मां तारा धर्मकांटा के संचालक और जल्द ही नया पेट्रोल पंप शुरू करने जा रहे स्थानीय व्यवसायी रवि किशन उर्फ रॉकी पर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला किया. फलका बाजार से रात करीब 10:16 बजे अपने घर लौट रहे व्यवसायी पर अपराधियों ने दो राउंड गोलियां दागीं. सौभाग्य से दोनों गोलियां लक्ष्य से चूक गईं और व्यवसायी सुरक्षित बच गए, जबकि वारदात को अंजाम देने के बाद गोरे रंग के तीनों नकाबपोश अपराधी तेज रफ्तार बाइक से फरार हो गए.

पीछा कर बदमाशों ने दागीं गोलियां, पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन

घटनाक्रम के अनुसार पीड़ित रवि किशन जब फलका बाजार से वापस आ रहे थे, तभी मां तारा धर्मकांटा के पास उन्हें पीछे से आ रही एक बाइक की गतिविधि संदिग्ध लगी. पीड़ित ने जब तक कुछ समझने का प्रयास किया, तब तक बाइक पर पीछे और बीच में बैठे दो बदमाशों ने एक के बाद एक दो राउंड फायरिंग झोंक दी. दहशतजदा व्यवसायी ने रात में ही इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी और फलका थाने में तीन अज्ञात चेहरे पर मास्क लगाए अपराधियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लिखित आवेदन दिया है.

“मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है. घटनास्थल के आसपास और फलका बाजार के मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कड़ियों को खंगाला जा रहा है ताकि अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके.” — प्रह्लाद यादव, थाना अध्यक्ष, फलका

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, अपराधियों की धड़पकड़ तेज

वारदात की सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर खोखा बरामदगी और प्रत्यक्षदर्शियों से इनपुट जुटाने का काम शुरू कर दिया है. इस सनसनीखेज गोलीबारी के बाद क्षेत्र के चैंबर ऑफ कॉमर्स और स्थानीय व्यवसायियों ने गहरी चिंता व्यक्त की है. व्यापारियों ने अनुमंडल पुलिस प्रशासन से मांग की है कि फलका बाजार और हाईवे पर पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए.

कटिहार की ख़बरों को पढने के लिए क्लिक करें !

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divyanshu Prashant

दिव्यांशु प्रशांत वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। उन्होंने महात्मा गाँधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में परास्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। मीडिया क्षेत्र में लगभग एक वर्ष के अनुभव के दौरान वे दैनिक जागरण में न्यूज़ राइटर और रिपोर्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। करियर के शुरुआती दौर में लोकसभा और विधानसभा चुनावों से जुड़े पॉलिटिकल कंटेंट राइटिंग का विशेष अनुभव प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने टी. एन. बी. कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक किया है, जिसके कारण साहित्य, पठन-पाठन, लेखन और कविता-सृजन में उनकी विशेष रुचि है। सटीक, निष्पक्ष और प्रभावशाली लेखन के माध्यम से पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाना उनकी पेशेवर पहचान है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >