फलका पुलिस ने चौदह शराबियों क़ो किया गिरफ्तार

फलका पुलिस ने चौदह शराबियों क़ो किया गिरफ्तार

फलका फलका पुलिस ने शराबियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से छापेमारी कर चौदह शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि शराबियों के विरुद्ध विशेष समकालीन अभियान के तहत क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया गया. सूचना मिली कि गिरयामा चौक समीप कुछ लोग शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं. दलबल के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा कि कुछ व्यक्ति पुलिस वाहन को देख भागने का प्रयास करने लगा. खदेड़कर पकड़ा और पूछताछ किया गया. पकड़ाये व्यक्ति में कुल आठ लोग शामिल हैं. पकड़िया चौक पर शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया. सभी लोगों का ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से जांच के पश्चात शराब पीने की पुष्टि हुई है. कुल चौदह लोगों के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >