मनसाही में कार्यपालक सहायक पर चढ़ावा लेने का आरोप

मनसाही में कार्यपालक सहायक पर चढ़ावा लेने का आरोप

मनसाही प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित कार्यपालक सहायक मनोज कुमार यादव पर एक हजार रूपए चढ़ावा लेकर पेंशन चालू करने का आरोप लगा है. कुरेठा पंचायत के पंचवर्गा गांव निवासी कुर्बान ने आवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी को देखकर आरोप लगाया गया है अपने पिता सिकंदर अली का वृद्धा पेंशन बनवाने के लिए कार्यपालक सहायक मनोज कुमार यादव के पास गया. इस दौरान कागज के साथ-साथ एक हजार रुपए व कागज 24 अप्रैल 2026 को दिया गया. इस मामला को लेकर प्रखंड मुख्यालय में कर्मियों के बीच माहौल गर्म है. मनोज कुमार यादव का यह कोई नया मामला नहीं है. कई बार उसने कई लोगों से पैसा लेकर काम नहीं करने का आरोप है. प्रशासनिक कोई कार्रवाई अब तक नहीं हुई. उक्त मामले पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन कुमारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि उक्त मामले की जांच के लिए आवेदन तैयार की जा रही है. जल्द ही जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी. जबकि आरोपित मनोज कुमार यादव ने आरोप को सिरे से खारिज किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >