विस चुनाव: मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करें: आयुक्त

विस चुनाव: मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करें: आयुक्त

– वीसी कर माध्यम से विधानसभा चुनाव की तैयारी व एसआईआर की समीक्षा कटिहार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रमंडलीय आयुक्त ने बुधवार को आगामी विधान सभा निर्वाचन की तैयारी व एसआईआर के संदर्भ में डीएम व एसपी के साथ समीक्षात्मक बैठक की. एनआईसी सभागार से जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने भी भाग लिया. आयुक्त ने कहा, बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2025 की तैयारी के संदर्भ में मुख्य सचिव, बिहार से प्राप्त निर्देशों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पायी है तथा इस संबंध में जिलों से अद्यतन प्रतिवेदन अप्राप्त है. विशेष कर मतदान केन्द्रों में एएमएफ, सीएपीएफ की आवासन के लिए सारी व्यवस्था, सीसीए व बीएनएसएस के तहत कार्रवाई, मतदान केन्द्रों में एएमएफ व सीएपीएफ आवासन स्थल में सभी आवश्यक व्यवस्था के आंकड़ों का सत्यापन कराना, शौचालय एवं पेयजल व्यवस्था के कार्यरत रहने का भी सत्यापन कराना, आर्म्स एक्ट के कांडों में यथाशीघ्र चार्ज शीट दाखिल करना सुनिश्चित करने का आदेश दिया. इसकी महत्ता को देखते हुए आगामी विधान सभा निर्वाचन-2025 की तैयारी के लिए सभी बिन्दुओं पर गंभीरतापूर्वक समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे. विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत प्राप्त दावा-आपत्ति का भी विस्तृत रूप से समीक्षा किया गया एवं अवश्यक दिशा निर्देश दिया. प्रमंडलीय आयुक्त के इस वीसी के माध्यम से हुई बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर गठित विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी सहित अपर समाहर्ता विनोद कुमार, डीडीसी अमित कुमार, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार पासवान व अन्य संबंधित अधिकारी शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >