प्रतिनिधि, फलका. पोठिया पुलिस ने गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से शराब पीकर हंगामा कर रहे ग्यारह शराबी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया है. थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के डूमर व अमीन चौक समीप कुछ लोग शराब पीकर हो हंगामा कर रहे हैं. सूचना मिलते ही दलबल के साथ डूमर चौक व अमीन चौक पहुंचे तो देखे कि कुछ लोग शराब पीकर हंगामा कर रहा था.दलबल के सहयोग से कुल गयारह लोगों को पकड़ा गया. नाम पता पूछने पर दोनी कुमार, मो० इमरान, मो० साहिल, मो० तालीम ग्राम कामलाकुण्ड जिला पूर्णिया, मुरारी मंडल, ग्राम गद्दी घाट,रंजीत कुमार तुर्की जिला पूर्णिया, नवीन कुमार शब्दा,सुराज ऋषि, किशोर कुमार, रंजन राय गुड्डू कुमार ग्राम डूमर थाना पोठिया जिला पुर्णिया बताया. पकड़ाये सभी लोगों का ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से जांच के पश्चात शराब पीने की पुष्टि हुई है. जिसके बाद सभी व्यक्तियों के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
