करंट लगने से वृद्ध गंभीर रूप से घायल, रेफर

करंट लगने से वृद्ध गंभीर रूप से घायल, रेफर

कुरसेला थाना क्षेत्र के दक्षिणी मुरादपुर पंचायत के गांधीग्राम निवासी वृद्ध को बुधवार शाम बिजली करंट लगने से स्थिति गंभीर हो गयी. मूर्छित वृद्ध को उपचार के लिए सीएचसी कुरसेला पहुंचाया गया. सीएचसी में उपचार बाद वृद्ध को विशेष चिकित्सा के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. जानकारी में बताया गया कि वृद्ध की स्थिति बेहद नाजूक बनी हुयी थी. करंट से पीड़ित चन्द्रिका महतो (62) पिता भोला महतो थाना क्षेत्र के तीनघरिया गांधी ग्राम का निवासी है. जानकारी अनुसार वृद्ध बाजार से घर लौट रहे थे. तीनघरिया रेल समपार ढाला के समीप एक पेड़ के समर्पक मे आने से वृद्ध विद्युत सपर्शाघात के चपेट में आ गया. जानकारी में बताया गया कि पेड़ मे 11 हजार विद्युत तार सट गया था. पेड़ में विद्युत का प्रवाह हो गया. घटना के खबर से परिजनों में कोहराम मच गया. परिजन व ग्रामीण वृद्ध को देखने सीएचसी दौड़ पड़े.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >