सांड के हमले से बुजुर्ग गंभीर, हालत नाजुक

सांड के हमले से बुजुर्ग गंभीर, हालत नाजुक

कटिहार मनिहारी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया. जहां एक सांड के हमले में 55 वर्षीय बुजुर्ग शेख इजराईल गंभीर रूप से घायल हो गये. घायल अवस्था में उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है. घटना सुबह की है. जब मनिहारी पश्चिम टोला निवासी शेख इजराइल अपने रोजाना की तरह गैरेज जाने के लिए घर से निकले थे. मनिहारी आंबेडकर चौक के पास अचानक एक आवारा सांड ने पीछे से उन पर हमला कर दिया. सांड ने उन्हें उठाकर जोर से जमीन पर पटक दिया. बुरी तरह घायल हो गये. लोगों की मदद से उन्हें तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. घायल के पुत्र शेख इश्तियाक ने बताया कि उन्हें फोन पर घटना की सूचना मिली. पिता पेशे से गाड़ी मिस्त्री हैं. मनिहारी चौक के पास उनका गैरेज है. रोज की तरह वह काम पर जा रहे थे. तभी यह हादसा हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >