शराब पीकर हो हंगामा करने के आरोप में आठ शराबी गिरफ्तार

शराब पीकर हो हंगामा करने के आरोप में आठ शराबी गिरफ्तार

हसनगंज थाना क्षेत्र के नवादा मोड़ व गजिया संथाली गांव में पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कारवाई करते हुए कुल 08 व्यक्ति को शराब के नशे में धूत हो हंगामा व शोर शराबा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराबियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थानाध्यक्ष निक्की ने बताई कि मनोज कुमार पिता स्व कनक लाल महतो, कोठीटोला, ललिया उरांव पिता स्व बुद्धू उरांव, गोदैया, प्रदीप पासवान पिता विश्वनाथ पासवान, गाजिया संथाली, सिंहेश्वर महतो पिता स्व जटलू महतो, कोठीटोला, रविंद्र महतो पिता स्व चंचल महतो, दहियारगंज, जहांगीर पिता जमीरुद्दीन, हसनगंज, पप्पू शर्मा पिता सुभिर शर्मा, गजिया, कामेश्वर महतो पिता गंगाधर महतो, कोठी टोला सभी थाना हसनगंज को नवादा मोड़ व गजिया संथाली गांव- गांव में शराब पीकर हो हंगामा व शोर शराबा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार सभी शराबियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >