कुरसेला थाना पुलिस ने छापामारी में विभिन्न मामले के आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया है. जिनमें थाना कांड संख्या 149/24 मे आर्म्स एक्ट के आरोपित विरेन्द्र मंडल पिता फेंक नारायण मंडल, दियारा चांदपुर निवासी को गिरफ्तार किया है. इसी तरह देवीपुर निवासी वारंटी पोलो राय, मुकेश राय को गिरफ्तार किया गया है. शराब पीने के आरोप में बसुहार मजदिया गांव से दो तीनघरिया गांव से एक व गांधी ग्राम बिंद टोली से एक लोगों को को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
