एसडी लॉ कॉलेज के निरीक्षण में प्राचार्य समेत 9 शिक्षक-कर्मी मिले गायब, शोकॉज

एसडी लॉ कॉलेज के निरीक्षण में प्राचार्य समेत 9 शिक्षक-कर्मी मिले गायब, शोकॉज

कटिहार कटिहार के लाल कोठी स्थित एसडी लॉ कॉलेज में शासी निकाय के सचिव डॉ विनोद कुमार ओझा के औचक निरीक्षण में बड़ी लापरवाही सामने आई है. निरीक्षण के दौरान प्राचार्य सुशील कुमार सिन्हा सहित चार शिक्षक व चार कर्मचारियों समेत कुल 9 लोग अनुपस्थित पाए गये. सभी से दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है. शोकॉज के बाद कॉलेज में हड़कंप मच गया है. बिना प्रभार दिए गायब मिले प्राचार्य सोमवार को करीब 12:30 बजे शासी निकाय के सचिव डॉ विनोद कुमार ओझा कॉलेज के औचक निरीक्षण पर पहुंचे. इस दौरान प्राचार्य सुशील कुमार सिन्हा सूचना के बाद भी बिना प्रभार दिए अनुपस्थित मिले. चार शिक्षक, चार कर्मी भी नदारद निरीक्षण में चार शिक्षक- सहायक शिक्षक विनोद कुमार, आशीष श्रीवास्तव, राकेश कुमार एवं वीरेंद्र मिश्रा भी कॉलेज से गायब मिले. इनके अनुपस्थित रहने के कारण वर्ग संचालन ठप पाया गया. वहीं चार कर्मचारियों में प्रधान सहायक अविनाश कुमार, उमेश बांसफोर, सामान्य शाखा की डोली कुमारी और आदेशपाल गौतम कुमार भी अनुपस्थित मिले. दो दिन में मांगा जवाब सचिव डॉ विनोद कुमार ओझा ने सभी 9 लोगों से दो दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है. औचक निरीक्षण में इतनी बड़ी संख्या में शिक्षकों और कर्मियों के गायब मिलने से कॉलेज में हड़कंप मचा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >