मनिहारी पूर्व एसटी आयोग अध्यक्ष शंभू सुमन सोमवार को केवाला पंचायत पहुंचे. केवाला हंसवर में अग्निपीड़ित परिवार से मिले. पिछले दिनों अगलगी की घटना में कई परिवार के घर जल गये थे. पूर्व एसटी आयोग अध्यक्ष ने सूखा राशन पैकैट का वितरण किया. मनिहारी एसडीएम से बात की. अतिशीघ्र सरकारी सहायता राशि अग्निपीड़ित को मिलेगी. मौके पर मनिहारी जदयू प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, अमदाबाद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, अम्बिका शरण सिन्हा, रूपक गुहा, पूर्व प्रखंड जदयू अध्यक्ष मंजय साह, पंसस मुन्ना रजक, सुमन कुमार उर्फ मुन्ना, राजा यादव आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
