वाहन से 408.42 लीटर शराब के साथ चालक तस्कर गिरफ्तार

वाहन से 408.42 लीटर शराब के साथ चालक तस्कर गिरफ्तार

– वाहन चालक पश्चिम बंगाल से शराब की खेप लेकर आ रहा था कटिहार – रोशना पुलिस ने वाहन चेकिंग चला कर शराब की बरामद वाहन किया जब्त कटिहार पुलिस कप्तान के निर्देश पर रोशना थाना पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर थाना गेट के समीप एनएच 81 पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक स्कॉर्पियो से 408.42 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है. रौशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी के अवकाश में चले जाने पर थाना का प्रभार उमा शंकर सिंह को दी गयी थी इस दौरान रोशना थाना काफी चर्चा में रहा. कभी गौ तस्करों से अवैध वसूली को लेकर तो अवैध खनन को लेकर ऑडियो वायरल होते रहा. रोकना थाना पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी. उक्त मामले में पुलिस कप्तान ने कार्रवाई करते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया. पुनः अवकाश से लौटने के बाद रोशना थाना पुलिस की कार्यशैली धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है. एसपी वैभव शर्मा के निर्देश पर रौशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी शराब तस्कर एवं मादक पदार्थ विक्रेता के विरुद्ध विशेष अभियान चला रखी है. थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि विदेशी शराब लोडेड एक स्कॉर्पियो कटिहार की ओर आ रही है. वाहन जांच में एक चार चक्का वाहन को रोककर तलाशी ली तो गाड़ी से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई. सभी शराब कॉटन में पैक थी. स्कॉर्पियो से शराब मिलते ही पुलिस ने चालक सह तस्कर को गिरफ्तार कर लिया और शराब से भरी स्कॉर्पियों को जब्त कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त स्कॉर्पियों से कुल 408.42 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है. इस संदर्भ में शराब तस्कर सह चालक राजकुमार मंडल पिता राजेंद्र मंडल हरिगंज चौक थाना नगर जिला कटिहार के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत कांड दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >