ट्रकों की टक्कर में चालक गंभीर, आधे घंटे तक एनएच रहा जाम

थाना क्षेत्र के एनएच 31 बिशु बाबा मंदिर के समीप दो ट्रकों के बीच टक्कर हो गयी. टक्कर के धमाके की अवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी

कुरसेला, कटिहार. थाना क्षेत्र के एनएच 31 बिशु बाबा मंदिर के समीप दो ट्रकों के बीच टक्कर हो गयी. टक्कर के धमाके की अवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. कुरसेला थाना पुलिस ने दुर्घटना स्थल पर पहुंच कर गंभीर रूप से घायल ट्रक चालक को उपचार के लिए सीएचसी समेली पहुंचाया. सीएचसी समेली में घायल का उपचार बाद विशेष चिकित्सा के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. घायल चालक धिरेन्द्र यादव (40) गया का निवासी बताया गया है. जानकारी अनुसार एनएच 31 बिशु बाबा मंदिर के पास डीसीएम ट्रक व टैंकलॉरी ट्रक की टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीसीएम ट्रक का अग्र भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. ट्रक का चालक सीट पर फंसे चालक को बाहर निकाल कर उपचार के लिए तत्काल सीएचसी पहुंचाया गया. टक्कर से ट्राली ट्रक का चालक चोटिल हुआ. डीसीएम ट्रक पूर्णिया की ओर से और ट्रैंकलॉरी ट्रक नवगछिया की तरफ से आ रहा था. हादसे के बाद मार्ग पर तकरीबन आधा घंटा आवागमन बाधित बना रहा. कुरसेला थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >