कटिहार. कटिहार से मनिहारी जा रही एक ई-रिक्शा मंगलवार को नारायणपुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया. इसपर सवार छह यात्रियों में से दो गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. घायल यात्रियों को तत्काल उसी ई-रिक्शा में लादकर चालक ने सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा में कुल छह यात्री सवार थे, जो कटिहार से मनिहारी की ओर जा रहे थे. रास्ते में अचानक चालक के मोबाइल पर फोन आ गया. बताया जा रहा है कि चालक ने चलते वाहन में ही अपनी जेब से मोबाइल निकालकर बात करना शुरू कर दिया. इसी दौरान अचानक उसने ब्रेक लगा दी. जिससे ई-रिक्शा अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गयी. इस दुर्घटना में कुमेदपुर निवासी रफीगुल गंभीर रूप से घायल हो गये. जबकि उनके चचेरे भाई सिकंदर को भी चोटें आई हैं. अन्य यात्रियों को मामूली झटका लगा. लेकिन वे सुरक्षित बच गये. घटना के तुरंत बाद चालक ने घायलों को बिना देर किए ई-रिक्शा में ही अस्पताल पहुंचाया. जिससे समय पर इलाज शुरू हो सका. घायल सिकंदर ने बताया कि सभी यात्री सामान्य रूप से यात्रा कर रहे थे. तभी चालक के मोबाइल पर कॉल आया और वह बातचीत में व्यस्त हो गया. इसी बीच अचानक ब्रेक लगाने से वाहन का संतुलन बिगड़ गया और हादसा हो गया.
मोबाइल पर बात करते हुए चालक ने मारी ब्रेक, ई-रिक्शा पलटा, दो घायल
. कटिहार से मनिहारी जा रही एक ई-रिक्शा मंगलवार को नारायणपुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया
